फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में शुरू हुआ साइबर थाना, अरविंद ने दर्ज कराया पहला केस

Thu, 10 Sep 2020 03:18 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मुरादाबाद में गुरुवार से साइबर थाने में कामकाज शुरू हो गया है। एडीजी अविनाश चंद्र ने जिगर कॉलोनी में बनाए गए अस्थायी थाने का फीता काटकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


शासन ने प्रदेश के 18 जिलों में साइबर थाना खेलने की घोषणा की थी। इनमें से एक थाना मुरादाबाद में भी खोलने की योजना बनी थी। छह माह पहले से मुरादाबाद में साइबर थाना खोलने की कवायद चल रही थी। 

आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना के कैंप चौकी के पुराने परिसर में थाने का संचालन करने का निर्णय लिया था। अब पुराने भवन का जीर्णोद्धार करके थाना भवन तैयार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


वहां आधुनिक उपकरण, कंप्यूटर, फर्नीचर लगा दिए गए हैं। गुरुवार को बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने पहला केस दर्ज कराने के लिए पीड़ित अरविंद से घटना की जानकारी ली। इस दौरान आईजी रमित शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी अमित आनन्द समेत अन्य अधिकारी भी मौजुद रहे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों की तैनाती 
मुरादाबाद साइबर थाने के सकुशल संचालन के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक और पांच कांस्टेबल को तैनात किया है।

मंडल के सभी जिलों को मिलेगा लाभ
मुरादाबाद रेंज के अमरोहा, संभल, रामपुर, बिजनौर और मुरादाबाद जिले के भी साइबर अपराध से संबंधित मामले यहां दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें