फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : साइबर सेल ने वापस कराए ऑनलाइन ठगी के 70,135 रुपये, जनता को सतर्क रहने के दिए निर्देश

Mon, 06 Sep 2021 04:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

साइबर सेल मुरादाबाद ने विभिन्न व्यक्तियों से साइबर ठगों द्वारा ठगी गई रकम वापस कराई है। इसमें तीन व्यक्तियों को 70 हजार 135 रुपये वापस कराए गए हैं। साथ ही साइबर सेल ने जनता को सतर्क रहने के लिए निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सेल मुरादाबाद ने विभिन्न व्यक्तियों से साइबर ठगों द्वारा ठगी गई रकम वापस कराई है। इसमें तीन व्यक्तियों को 70 हजार 135 रुपये वापस कराए गए हैं। साथ ही साइबर सेल ने जनता को सतर्क रहने के लिए निर्देश भी दिए हैं। साइबर सेल के मुताबिक नितिन कुमार शर्मा निवासी रेलवे हरथला कॉलोनी को एक अज्ञात व्यक्ति ने जान पहचान का हवाला देकर यूपीआई पिन डलवाकर ऑनलाइन माध्यम से आठ हजार रुपये ठग लिए थे।
विज्ञापन


इसी प्रकार सुभाष चन्द्र शर्मा निवासी बुद्धि विहार थाना मझोला ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूपीआई पिन के माध्यम से बैंक खाते से बीस हजार रुपये की कर लेने की सूचना दी थी। इसके अलावा एक साइबर ठग ने मोहम्मद आलम निवासी रत्तपुरा ठाकुरद्वारा से ऑनलाइन बैंकिंग से संबंधित पासवर्ड पूछकर उनके बैंक खाते से 44 हजार 950 रुपये उड़ा दिए थे। साइबर सेल ने रविवार को तीनों व्यक्तियों को ठगी की रकम वापस करा दी है।
विज्ञापन


साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
1 किसी भी सार्वजनिक साइट, ब्लॉग या सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
2 ई मेल, मैसेजिंग ऐप पर प्राप्त लिंक्स पर यदि संदेह हो तो भेजने वाले या उनकी आधिकारिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
3 अपने पासवर्ड को जटिल रखें। इसमें अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों, संख्याओं और विशेष अक्षरों को मिलाकर पासवर्ड बनाएं।
4 वेब पेज पर अपनी जानकारी दर्ज करने से पहले वेब पता https (s से सुरक्षित) से शुरू होता है और एक बंद ताले के निशान को भी देखें।
5 ऑनलाइन बैंकिंग करने के लिए कभी भी सार्वजनिक वाई फाई का उपयोग न करें।
6 साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
8 फोन पर कैश रिवार्ड को अपने खाते में लेने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति के बताए हुए नियमों का पालन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें