फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या: तीन फिट की पटरी पर कैसे हो वाहन की पार्किंग

विज्ञापन
कोतवाली से चौमुखा पुल तक वाहनो के चलते लगा जाम।
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के प्रमुख बाजर कटरानाज और बर्तन बाजार भी जाम के झाम में उलझे हुए हैं। कटरानाज से अमरोहा गेट और यहां से मंडी चौक तक करीब आठ फिट चौड़ी सड़क पर तीन फिट की पटरी है, जहां एक बाइक खड़ी करने में भी मुश्किल होती है। आते जाते वाहनों के बीच खरीदारी को पहुंचने वाले ग्राहकों को जाम से जूझना पड़ता है। वहीं, जाम से कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि इन बाजारों में बिना पार्किंग व्यवस्था के जाम से राहत नहीं मिल सकती।
विज्ञापन

कटरानाज, अमरोहा गेट और मंडी चौक शहर के सबसे पुराने बाजारों में से हैं। पीतलनगरी मुरादाबाद में कोई आए और बर्तन बाजार न जाए, ये हो नहीं सकता। कटरानाज राशन का प्रमुख बाजार है तो अमरोहा गेट से मंडी चौक तक करीब सत्तर फीसदी दुकानें बर्तन और पीतल की हैं। पीतल के सामनों और बर्तनों से सजीं ये दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर बर्बस ही आकर्षित करती हैं।
यही वजह है कि राशन, बर्तन और पीतल के सामान की खरीदारी के लिए यहां रोजाना 18 से 20 हजार ग्राहक पहुंचते हैं। लेकिन इन ग्राहकों को यहां जाम की दुश्वारियां झेलनी पड़तीं हैं। करीब आठ फिट की सड़क पर बाइक, कार, ई-रिक्शा समेत अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही होती है। इनके बीच पहुंचे ग्राहकों को बाइक खड़ी करने के लिए भी जगह नहीं मिल पाती। पार्किंग की सुविधा नहीं होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें