फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, दिनभर शहर में घुसते रहे यमदूत

Sat, 16 Jul 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नो एंट्री में घुसे ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से एक युवक की मौत के बाद हुआ बवाल भी जिम्मेदारों की नींद नहीं तोड़ पाया। शुक्रवार को दिनभर शहर में यमदूत(ट्रैक्टर ट्राली) घूमते रहे। जबकि चौराहों पर सिपाही और होमगार्ड इक्का दुक्का वाहन ही रोक पाए। जबकि तमाम वाहन अधिकांश ऐसे वाहन नो एंट्री में घूम रहे। अगर कहीं चौकसी सख्त दिखी तो इन वाहनों के चालकों ने अपना रास्ता बदल लिया। गली मोहल्लों और घनी आबादी के बीच से इन वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में गुरुवार सुबह ईंटें लदी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार शीशपाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद जमकर बवाल हुआ था। लोगों ने कांशीराम नगर गेट के सामने युवक की लाश रखकर जाम लगा दिया था। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने धक्का मुक्की की थी। इसके बाद पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया था।

महिला, बुजुर्ग और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा गया था। माना जा रहा था कि इस घटना के बाद शहर के जिम्मेदार अफसरों की नींद टूट जाएगी। लेकिन व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं आया। शुक्रवार को भी दिन भर भारी व ओवर लोड वाहन शहर के एंट्री प्वाइंट से घूमते रहे। ईंटें, खनन और बजरी बजरफुट लदी ट्रैक्टर ट्राली शहर में घुसती रहीं। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली को शहर में किस ने दी एंट्री, एसएसपी ने बैठाई जांच
मुरादाबाद। नो एंट्री के बावजूद ट्रैक्टर ट्राली कैसे शहर में आ गई। किन पुलिस वालों ने उसे शहर में घुसने दिया था। इसकी जांच के लिए एसएसपी नितिन तिवारी ने एसपी ट्रैफिक शुएब इकबाल को जांच सौंपी है। साथ ही कहा गया है कि वह अपनी जांच रिपोर्ट जल्द पेश करें। बताए कि कहां से ट्रैक्टर शहर की ओर प्रवेश हुआ। कौन कौन पुलिस वाले इस मामले में दोषी हैं। 

जाम और पथराव करने में 50 लोगों पर केस
मुरादाबाद। मझोला के सम्राट अशोक नगर में हादसे के बाद कांशीराम नगर गेट के सामने दिल्ली रोड पर जाम लगाने और पुलिस टीम पर पथराव करने वाले छह नामजद समेत 50 महिला व पुरूषों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हाईवे जाम करना, सरकारी कार्य में बांधा उत्पंन करना, पुलिस टीम पर कातिलाना हमला, गाली गलौच व सात क्रिमिनल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

गुरुवार दोपहर दिल्ली रोड पर लोगों ने लाश रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस ने जाम खुलवाने गई तो उनके साथ धक्का मुक्की की थी। इसके बाद पुलिस ने पब्लिक पर लाठी चार्ज कर दिया था। इसके बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। गुरुवार को ही पुलिस ने शीशपाल के पिता हिम्मत की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जबकि पुलिस ने वीडियो फुटेज को देखते हुए पुलिस ने श्याम लाल, संतोष, सर्वेश, रवि कुमार सैनी, दौलत, राकेश और ओमवीर समेत 50 महिला पुरूष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें