फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी भुगतने आए सरपंच समेत तीन लोगों पर हमला

Sat, 16 Jul 2016 11:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गांव तियुड़ में शुक्रवार को उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया, जब गांव घंडोली से खरड़ अदालत में पेशी के लिए बाइक से आ रहे तीन लोगों को कुछ लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। इस दौरान उन पर रॉड, तेज हथियारों से हमला किया गया। हमले में सरपंच अजैब सिंह, छोटे खान व लखवीर सिंह को गंभीर चोंटें आईं हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लखवीर सिंह के बयानों पर पुलिस ने राजू, काला, ज्ञानी, दयाल, राजा व 17 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल खरड़ में भर्ती लखवीर सिंह ने बताया कि वह छोटे खान व गांव के सरपंच अजैब सिंह बाइक से  पेशी पर आ रहे थे। इस दौरान गांव तियूड़ में उन पर कुछ जानक ार व अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अजैब सिंह और छोटे खान को काफी चोटें आईं हैं। इस कारण उन्हें पीजीआई भेजने का फैसला लिया गया है। जबकि लखवीर सिंह अंदरूनी जख्मी है। वहीं, पता चला है कि आरोपियों पर मुल्लांपुर थाने में पहले भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें