फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर थाने में थर्ड डिग्री से बिगड़ी किसान की हालत

Sat, 08 Apr 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को भोजपुर पुलिस नहीं पकड़ पाई तो उसके किसान पिता को उठाकर थाने ले आई और थर्ड डिग्री दी। इससे किसान की हालत बिगड़ गई तो पुलिसकर्मी उसे कटघर क्षेत्र के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराकर भाग गए। किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


 किसान नजाकत (50) भगतपुर के चूहा नगला गांव का है। इनके बेटे जैनुल पर गैंगरेप का केस दर्ज है। रेप पीड़िता को मारने पीटने का मामला खुद नजाकत के खिलाफ भी दर्ज है। जैनुल की गिरफ्तारी न होने पर गैंगरेप पीड़िता ने हाल ही में सीएम आवास के पास आत्मदाह की चेतावनी दी थी।

काफी प्रयास करने के बाद भी जब जैनुल नहीं मिला तो भोजपुर पुलिस चार अप्रैल को उसके पिता को पकड़ कर थाने ले आई। जब नजाकत को लेने परिजन थाने पहुंचेे तो पुलिसवालों ने यह कहकर ब्लैकमेल किया कि जैनुल को पकड़कर दे जाओ और नजाकत को ले जाओ।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने नजाकत को चार दिन से थाने में बंद कर थर्ड डिग्री दी, इससे शुक्रवार शाम को उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उसे आनन फानन में कटघर थानाक्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाकर भोजपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर परिजन नजाकत से मिलने अस्पताल पहुंचे तो वहां से पुलिसवाले गायब मिले। परिजनों का कहना है कि नजाकत की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें