फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर छात्रा के घर पहुंचा बीबीए का छात्र

Wed, 27 Jul 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर छात्रा से दोस्ती कर बीबीए का छात्र उसके घर पहुंच गया। उसने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन आ गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
आरोपी मुनीब पुत्र शाहिद संभल के सरायतरीन का रहने वाला है। वह गाजियाबाद से बीबीए का कोर्स कर रहा है। उसने फेसबुक पर किसी युवती के नाम से एकाउंट बना लिया और सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले रेल कर्मचारी की बेटी से दोस्ती कर ली।
विज्ञापन


रेलवे कर्मचारी की बेटी महानगर के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ती है। चैटिंग के दौरान छात्रा से उसके घर का पता पूछ लिया था। सोमवार की रात आरोपी छात्रा के घर पहुंच गया। उसने घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन आ गए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। उसकी पिटाई की।
विज्ञापन


खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें