फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर! गालियां-धमकी देने वाली क्लासमेट से लगता है डर

Sun, 23 Oct 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
मेडिकल की दो छात्राओं का झगड़ा थाने तक जा पहुंचा है। वार्डन से शिकायत पर भी बात नहीं बनी तो मेडिकल छात्रा ने अपनी क्लासमेट के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। छात्रा का कहना है कि उसकी क्लासमेट भद्दी गालियां देती है, उसका शोषण करती है और 20 अक्तूबर को तो उसने गरम चाय उसके फेस पर फेंक दी।
विज्ञापन


मेडिकल छात्रा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए क्लासमेट से बचाने की गुहार लगाई है। हरिद्वार की एक युवती मुरादाबाद के एक संस्थान में मेडिकल स्टूडेंट है। मेडिकल छात्रा संस्थान के ही गर्ल्स हास्टल में रहती है। छात्रा का आरोप है कि उसकी एक क्लासमेट आए दिन उसे भद्दी गालियां देती है और उसका शोषण करती है।

मेडिकल छात्रा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि क्लासमेट एक साल से उसका उत्पीड़न कर रही है। जब वह वार्डन से शिकायत करती है तो वह वार्डन को भी गंदी गालियां देती है। छात्रा के आरोप है कि 20 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे वह हास्टल मेस में खाना खा रही थी। तभी वहां उसकी क्लासमेट पहुंची और उसकी खाने की प्लेट उठाकर फेंक दी।
विज्ञापन


इसके बाद गरम चाय का प्याला उठाकर उसके चेहरे की ओर उछाल दिया। छात्रा का कहना है कि इस घटना में उसका चेहरा बाल - बाल बचा लेकिन गरम चाय हाथ पर गिरने से हाथ झुलस गया। पास में बैठी एक दूसरी छात्रा पर भी गरम चाय गिरी।

मेडिकल छात्रा का आरोप है कि क्लासमेट उसे धमकी देती है कि वह उसे कैंपस में पढ़ाई नहीं करने देगी। छात्रा ने पुलिस को बताया है कि क्लासमेट ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें