फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी विधायक के बेटे की सुसाइड में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
शुभम - फोटो : फाइल ‌चित्र
विज्ञापन
झांसी के बसपा विधायक केपी सिंह राजपूत के बेटे शुभम राजपूत के सुसाइड प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उनका बेटा होनहार था। वह बिना किसी ठोस व बड़े कारण इतना बड़ा कदम नहीं उठा सकता। 
विज्ञापन


  उन्होंने मांग की है कि बेटे के सुसाइड की वजह सामने आना चाहिए। जबकि गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने शुभम की मंगेतर उसकी मां और पिता से भी लंबी पूछताछ की है। झांसी के बबीना विधान सभा से बसपा केपी सिंह राजपूत क ा बेटा शुभम राजपूत दिल्ली रोड स्थित शिक्षण संस्थान से एलएलबी कर रहा था।

यहां पढ़ने वाली पीएसी के दरोगा की बेटी से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। 28 जुलाई 2015 को दोनों परिवारों ने इनकी सगाई कर दी थी। विधान सभा चुनाव बाद शादी होनी थी। शुभम रेलवे हरथला कालोनी में संजय आनंद के मकान में किराये पर रहता था। 10 सितंबर को सुबह शुभम का शव कमरे पर फंदे पर लटका मिला था। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद विधायक बेटे के शव को ले गए थे। चार दिन बाद वापस लौटे विधायक ने मंगेतर और उसके परिवार पर शक जताया था कि बेटे की मौत में इनका हाथ है। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी थी। गुरुवार को सिविल लाइंस थाने में विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने शुभम की मंगेतर उसकी मां और पिता का थाने बुलाकर उनसे पूछताछ की। कई सवाल जबाव किए गए। लेकिन कई सवालों में परिजन उझल गए और वह सही से जबाव नहीं दे पाए। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले की जांच कीजा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें