फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच को आफाक की महिला एजेंटाें की तलाश

Fri, 23 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
जीबी रोड से पकड़े गए आफाक और उसकी पत्नी
विज्ञापन
दिल्ली में जीबी रोड पर कोठे चलाने वाला आफाक का मुरादाबाद से कनेक्शन निकला है। यहां मझोला के कांशीराम नगर में आफाक की दो महिला एजेंटों के छिपे होने की जानकारी दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली है। 
विज्ञापन


 सूत्रों का दावा कि दिल्ली पुलिस स्थानीय पुलिस से संपर्क कर इन्हें पकड़ने को जाल बिछा रही है। ये दोनों महिलाएं पहले भी मुरादाबाद की युवतियों और महिलाओं को आफाक के कोठे तक पहुंचा चुकी हैं। लेकिन ऊंची पहुंच और आफाक के रसूख के बल पर ये महिला एजेंट पुलिस को चकमा देती रहीं।
 
करीब एक साल पहले मझोला पुलिस ने एक गिरोह पकड़ा था। ये गिरोह युवतियों और महिलाओं को नौकरी दिलाने और उनकी अच्छे घरों में शादी कराने का झांसा देकर अपने जाल में फांस कर उनका दिल्ली में सौदा कर देता था। पुलिस ने इन गिरोह के चंगुल से एक युवती को भी बरामद किया था।
विज्ञापन


ये पीड़ित युवती कांशीराम नगर में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। युवती की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। लिहाजा युवती इनके जाल में फंस गई। लेकिन पुलिस ने इस घटना का अधूरा खुलासा किया। पुलिस ने दो तस्कर और एक महिला को गिरफ्तार तो किया था।

लेकिन खरीदने वाले और बेचने वालों के नामों के खुलासे नहीं किए थे। पुलिस ने दावा किया था कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी खोज लिया जाएगा। लेकिन पुलिस ने किसी के नाम खुलासा नहीं किया। अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया तो सामने आया कि एक साल पहले जिस युवती को मझोला पुलिस ने दिल्ली चांदनी चौक बरामद किया था।

उसका आफाक के कोठे पर पहुंचाने का सौदा किया गया था। आफाक के संपर्क में रहने वाली कांशीराम नगर की महिलाओं ने उसे दिल्ली भिजवाया था। सूत्रों की माने तो खुलासे के चंद दिन बाद ही ये दोनों महिलाएं पकड़ी गई थी। लेकिन आफाक के दबाव में इन्हें छोड़ दिया गया था। अब दिल्ली क्राइम इन दोनों महिलाओं की घेराबंदी में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें