फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ ने बिछाया जाल, अब नहीं बच पाएंगे शोहदे

Tue, 13 Sep 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
सुरक्षा - फोटो : demo
विज्ञापन
 छेड़खानी करके अब शोहदे भाग नहीं पाएंगे। इन पर नकेल कसने के लिए एसएसपी ने ‘रोमियो स्क्वाड’ का गठन किया है। इस टीम में फुर्तीले और चुस्त दुरुस्त पुलिस वालों को शामिल किया गया है। सोमवार को टीम ने स्कूल, कालेज और कोचिंग सेंटरों की सूचना बनाई है। इसके अलावा टीम ने कालेज के बाहर बेवजह खडे़ मिले चार युवक भी पकड़े। जिन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया।  पिछले कुछ समय से शहर में स्कूल कालेज के बाद छेड़खानी की घटनाएं में बढ़ोत्री हुई थी।
विज्ञापन
जिसे लेकर जनता में पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध के सूर सुनाई दिए। धरना प्रदर्शन किए गए और अफसरों को ज्ञापन भी दिए गए। खुद छात्राओं ने भी अफसरों के सीयूजी नंबरों पर कॉल कर बताया कि उन्हें कालेज से आते जाते अश्लील फब्तियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई। छात्राओं के अभिभावक भी सड़क पर उतर आए।   उन्होंने खुद शोहदों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। अमर उजाला ने इन घटनाओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने इन शोहदों पर नकेल कसने के लिए ‘रोमियो स्क्वाड’ बना दिया। इस टीम ने लंबे चौड़े फुर्तीले और चुस्त दुरुस्त पुलिस वालों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

  पुलिस लाइन के जिम में तैनात नाजिम, मो.जैदी, अजय समेत सात पुलिस वाले टीम में शामिल किए हैं। सोमवार सुबह टीम गर्ल्स स्कूल, कालेज और कोचिंग सेंटर पहुंची। उन्होंने सभी कालेजों की सूची बना ली है। किस स्कूल व कालेज में किस समय छुट्टी होती और किस समय स्कूल खुलते हैं। ये सभी जानकारी जुटाकर पुलिस शाहदों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पहले दिन टीम ने सिविल लाइंस क्षेत्र से चार युवकों को पकड़ा। इसके बाद जिन्हें थाने ले गए और उन्हें दिहायत देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें