फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार तो छोड़िए, चौबीस घंटे बाद मर्डर की भी रिपोर्ट नहीं

Thu, 11 Aug 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 बुलंदशहर कांड के बाद जहां अफसरों में खलबली मची है वहीं महिला अपराधों को लेकर थानेदार अभी भी पुराने ढर्रे पर हैं। मूंढापांडे पुलिस ने हत्या कर हाईवे किनारे फेंकी गई युवती का मर्डर जीडी के तस्करे में निपटा दिया है। हत्या से पहले युवती के साथ रेप की आशंका भी है। लेकिन यहां बलात्कार तो छोड़िए, पीएम रिपोर्ट आने के बावजूद पुलिस ने हत्या का भी मुकदमा दर्ज नहीं दिया है। पुलिस का तर्क है, पहले शिनाख्त करा लें, मुकदमा तो लिख ही जाएगा। 
विज्ञापन


मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मिलक स्योहारा बाजे के जंगल में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा मिला था। युवती का शव हाईवे से बमुश्किल 200 मीटर अंदर लिंक मार्ग पर खबड़िया निवासी रिजवान के खेत में पड़ा मिला था। युवती का शव जिस हालत में पड़ा मिला था, उससे उसके साथ बलात्कार की आशंका थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बलात्कार की आशंका जताते हुए युवती की स्लाइड तैयार की गई थी, जिसे जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। युवती के पेट से ऊपर गले, चेहरे, पीठ और गर्दन पर चोटों के 17 निशान मिले थे। 
विज्ञापन


जिस हालत में युवती का शव मिला है, उससे साफ है कि युवती को रेप करने के बाद कत्ल करके यहां फेेंका गया है। हालांकि थाना पुलिस इसे झुठलाने की कोशिश कर रही है। बुलंदशहर की वारदात के बाद मचे शोर से बेपरवाह मूंढापांडे पुलिस ने इस वारदात में चार कदम आगे निकल गई।

पुलिस ने रेप तो छोड़िए युवती की हत्या तक की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। महज जीडी में तस्करा डाला और वारदात को रफादफा कर दिया। ऐसा तब है जबकि युवती को कातिल ने नृशंसता से कत्ल किया है। इस नृशंसता की गवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे रही है, जिसमें पेट से लेकर गर्दन और चेहरे तक चाकू के 17 जख्म दर्ज हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बावजूद मूंढापांडे पुलिस का तर्क है कि पहले युवती की शिनाख्त कराने की कोशिश करेंगे, इसके बाद मर्डर की रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें