फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल पुलिस को पंद्रह साल से थी रियाज की तलाश

Fri, 29 Jan 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आईडी वाले तीन सिम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया केरल का रियाज रशीद उर्फ दिनेशन मुरादाबाद से केरल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। केरल पुलिस को रियाज की पिछले करीब पंद्रह वर्षों से तलाश थी। वह लकड़ी चोरी और शराब के दो मुकदमों में वर्ष 2000 से केरल में वांटेड चल रहा है।
विज्ञापन



केरल के पुलिस अफसरों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है। रियाज को केरल ले जाने के लिए केरल पुलिस जल्द कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। डिप्टी एसपी एलआईयू बीएस सिद्धू ने 11 जनवरी को देर रात कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित मल्लिका होटल पर छापा मारकर केरल के जिला बैनाड निवासी दिनेशन उर्फ रियाज रसीद पुत्र रामचंद्रन को मालदीव के चार विदेशी नागरिकों के साथ पकड़ा था।


छानबीन में बेदाग निकलने के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर चारों विदेशी नागरिकों को चंद घंटों के बाद ही छोड़ दिया गया था। जबकि रियाज रशीद को संदिग्ध आतंकी मानते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां छानबीन में जुट गई थीं। तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने रियाज से लंबी पूछताछ की थी। उसके द्वारा दी गई सूचनाओं के सत्यापन के लिए कोतवाली से एक सिपाही को केरल भी भेजा गया था।
विज्ञापन



छानबीन के बाद 23 जनवरी को पुलिस ने रियाज उर्फ दिनेशन को फर्जी सिम रखने के आरोप में केस दर्ज करके 24 जनवरी को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।  छानबीन में उसका लिंक किसी आतंकी संगठन से होने की बात साबित नहीं हुई थी। अलबत्ता अब केरल पुलिस का कहना है कि रियाज वर्ष 2000 से केरल में वांटेड है उसके खिलाफ लकड़ी चोरी और अवैध शराब के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें