सचिव ने बताया कि उन्होंने जब इस संबंध में प्रबंधक (गन्ना) अमरपाल सिंह से बात की, तो वह भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) राजपाल सिंह भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सचिव ने मामले से डीसीओ को अवगत कराया। डीसीओ ने बताया कि चीनी मिल में बिना वैध पर्ची के पाई गई गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली से यह स्पष्ट है कि चीनी मिल द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए अवैध गन्ना खरीद की जा रही है। मिल प्रबंधन गन्ना समिति के अंशदान एवं राज्य सरकार के राजस्व की चोरी कर समिति व सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है।
डीसीओ के निर्देश पर दी तहरीर
डीसीओ के निर्देश पर गन्ना समिति सचिव मुरादाबाद सुरेशचंद्र ने भोजपुर थाने में मिल के निदेशक/अध्यासी राणा वीर प्रताप सिंह, महाप्रबंधक (गन्ना) राजपाल सिंह, प्रबंधक (गन्ना) अमरपाल सिंह तथा तौल लिपिक अंगद कटौज के खिलाफ तहरीर भोजपुर थाने में दी गई है। इस आधार पर पुलिस ने बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल लिमिटेड के चारों अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल लि. में गन्ना समिति मुरादाबाद के सचिव द्वारा चेकिंग में अवैध रूप से बेचे जाने के लिए लाई गई गन्ने से लदी एक ट्राली यार्ड में पकड़ी गई, जिसके आधार पर मिल के अध्यासी, महाप्रबंधक, प्रबंधक और मौके पर मौजूद तौल लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अजय कुमार सिंह, डीसीओ, मुरादाबाद
ट्रैक्टर ट्राली में लदा था 121 क्विंटल गन्ना
डीसीओ ने बताया कि बिना पर्ची यार्ड में खड़ी मिली गन्ने से लदी ट्राली को समिति के नाम पर्ची जारी कर तौल कराई गई, तो गन्ने का शुद्ध वजन 121.03 क्विंटल आया। गन्ने को खाली कराने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली मिल कर्मचारी संजीव कुमार को सौंप दिया गया।