फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की आढ़ में कोसी नदी में खनन

Sat, 30 Dec 2017 12:08 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोसी नदी में नहीं रुक रहा अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लाख सख्ती के बाद भी खनन का धंधा जारी है। शुक्रवार को कोहरे की आढ़ में खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्राली पुलिस ने जब्त किए हैं। जबकि खनन के धंधेबाज आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस ने के स दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोसी नदी में खबड़िया गांव के पास खनन के धंधेबाज खनन कर रहे थे। उस वक्त घना कोहरा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसी बीच आरोपी कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढे़।
विज्ञापन


पुलिस दोनों ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले गई । इसके बाद पुलिस ने रहमत अली और तालिब निवासी वीरपुर थाना मूंढापांडे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें