फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं ने पुलिस को बंधक बनाकर पास कराए ट्रक

Tue, 18 Apr 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बालू का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में तैनात कुछ पुलिस - प्रशासनिक अफसरों की सरपरस्ती की वजह से सरकार बदलने के बावजूद अवैध खनन का धंधा खुलेआम चल रहा है। खनन सिंडिकेट के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि सोमवार सुबह उन्हाेंने पुलिस टीम को बंधक बनाकर अवैध खनन से लदे 25 से अधिक ट्रक पास करा दिए।
विज्ञापन


पुलिस इस घटना को भी दबाकर बैठ गई। लेकिन किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर डाल दिया। जिससे पुलिस टीम को बंधक बनाने की हकीकत पब्लिक तक पहुंच गई। फजीहत के बाद हरकत में आई पुलिस ने 24 ट्रक पकड़कर सीज किए हैं, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने अवैध खनन और पुलिस टीम को बंधक बनाने के मामले में 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सपा सरकार के वक्त से ही मंडल में खनन सिंडिकेट सक्रिय है। खास तौर पर मुरादाबाद जिले में अवैध खनन धड़ल्ले से होता रहा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह संभल के खनन माफिया काशीपुर से अवैध खनन रोड़ी, बदरपुर ट्रक में लोड कर संभल ले जा रहे थे। इस दौरान आरटीओ की टीम ने एक ट्रक का पीछा किया। जीरो प्वाइंट पर चालक ट्रक से कूदकर भाग गया, ट्रक की टक्कर सैंट्रो कार से हो गई। ट्रक खाई में पलट गया।

हादसा होने पर आरटीओ की टीम मौके से चली गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान डायल 100 की पीआरवी मौके पर पहुंची।  घटनास्थल से भागे ट्रक चालक ने अपने ‘आका’ को मामले की जानकारी दी। खनन माफिया भी चार हूटर लगी गाड़ियों में अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

पुलिस टीम को घेर लिया और अवैध खनन से लदे ट्रक जीरो प्वाइंट से आगे खुद पास कराए। इस दौरान पुलिस बेबस हालत में मूकदर्शक बनकर खनन सिंडिकेट की गुंडागर्दी सहन करती रही। एक राहगीर ने पुलिस को घेर लेने और खनन माफियाओं द्वारा ट्रक पास कराए जाने का वीडियो बना लिया और सोशल साइट पर वायरल कर दिया।

उधर, राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एसएचओ मूंढापांडे ने खनन माफिया के एक साथी अनस को स्कार्पियो कार के साथ धर दबोचा। इसके बाद हाईवे पर अभियान चलाकर पुलिस ने 24 ट्रक सीज किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें