फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरनी हूं मैं

Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार की गई चोरी की आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खूबसूरत चेहरों से सावधान! अच्छी सूरत के पीछे चोरनी भी हो सकती है। जो आपकी गाढ़ी कमाई एक झटके में लूट सकती हैं। गलशहीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा में एक नौकरानी डाक्टर दंपति के घर से ढ़ाई लाख रुपये और सोने व हीरे के जेवर लेकर फरार हो गई। नौकरानी को बच्चों की देखभाल के लिए रखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर नौकरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस भी हैरत में थी,  शक्ल-ओ-सूरत और हावबाव से युवती चोरनी नहीं लग रही थी, लेकिन उसकी निशानदेही पर डेढ़ लाख रुपये और जेवरात बरामद किए गए। कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

रामपुर जिले के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शाहबाद रोड अजीम नगर निवासी डा. जियाउल हसन पत्नी और बच्चों के साथ असालतपुरा में किराये के मकान में रहते हैं। जबकि प्रिंस रोड पर उनका व उनकी पत्नी का क्लीनिक है। करीब दो साल से इनके घर असालतपुरा निवासी रजिया पुत्री मोहम्मद अली नौकरानी है।
विज्ञापन


रजिया डाक्टर के बच्चों की देख भाल करती है। दस अक्टुबर को पति पत्नी अपने अपने क्लीनिक चले गए थे। जबकि घर में नौकरी को छोड़ गए थे। शाम को पास लौटते तो नौकरानी गायब थी। जबकि अलमारी से ढ़ाई लाख रुपये और सोने, चांदी व हीरे के जेवर चोरी हो चुके थे। 

पति पत्नी नौकरानी की तलाश में उसके घर पहुंचे। लेकिन रजिया वहां से भी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि गलशहीद एसओ सिराजुद्दीन ने पुलिस टीम के साथ आरोपी नौकरानी रजिया को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये,  दो सोने के कंगन, एक हीरे की अंगुठी, एक जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें