फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार के विरोध पर पति ने फेंका तेजाब

Sat, 16 Apr 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
ऐसिड अटैक - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में देह व्यापार का विरोध करने पर नेपाली महिला पर उसके पति ने तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग निवासी युवक ने आठ साल पहले नेपाली युवती से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी अपनी दो बेटियाें के साथ लाइनपार में किराये के मकान में रहे रहे हैं।

महिला ने बताया है कि उसका पति उस पर देह व्यापार कराने के लिए दबाव बनाता है। अगर वह ऐसा नहीं करती है तो वह उसे छोड़ने की धमकी देता है। गुरुवार की रात उसका पति शराब पीकर घर लौटा। उसने फिर से दबाव बनाया कि उसने अपने साथी से कुछ पैसे उधार लिए हैं।
विज्ञापन


उसने दबाव बनाया है कि वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने जब इसका विरोध किया तो पति बाहर चला गया और कुछ ही देर के बाद वह तेजाब लेकर घर लौटा। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही उसने तेजाब से हमला कर दिया। जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई।

महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। लेकिन तब आरोपी पति फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सीओ सिविल लाइंस डा. यशवीर सिंह ने बताया कि पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेटी बयान करा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें