फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से सामूहिक दुष्कर्म 

Thu, 23 Jun 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म  - फोटो : demo
विज्ञापन
 मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने महिला थाने में अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है। जिसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


केस दर्ज कराने वाली युवती सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसने बताया कि पांच माह पहले वह एकता कालोनी में किराये के मकान में रहती थी। मकान मालिक के बेटे विनीत से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह दीन दयाल नगर ले गया। यहां दोनों किराये के मकान में रहे। इसी बीच आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह अपने पिता से पांच लाख रुपये लेकर आए। उसकी नौकरी लग रही है। जिसमें पांच लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

नौकरी लगने के बाद वह रुपये वापस कर देगा। पीड़िता ने युवती को पांच लाख रुपये दे दिए। बीस जून को विनीत कार लेकर घर पहुंचा और उसने बताया कि उसने कार खरीद ली है। वह उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्त सचिन के घर कांशीराम नगर ले गया। यहां विनीत, सचिन और उसके एक अन्य साथी ने युवती के साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने युवती को छोड़ दिया। अब आरोपी उससे शादी करने के लिए इंकार कर रहा है। इंस्पेक्टर मझोला राजेश द्विवेदी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें