फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका में कंपनी के मैनेजर ने दूसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान

Thu, 23 Jun 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
मैनेजर ने की ख्‍ाुदकुश्‍ाी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
निजी कंपनी के मैनेजर ने कालका हाउसिंह बोर्ड कालोनी स्थित मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे ली। परवाणू के सेक्टर-5 स्थित एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत रवि शंकर (38) ने बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कालका हाउसिंह बोर्ड कालोनी के मकान नंबर-298 की दूसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन


रवि शंकर मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। वह यहां पिछले काफी समय से पत्नी उर्मिला और अपने आठ साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि रवि शंकर ने वसंत विहार में एक प्लाट खरीदने के लिए तीन लाख रुपये ब्याना दे रखा था, जिसे लेकर उनका विवाद चल रहा था। इस विवाद से वह काफी परेशान थे। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
 
कालका थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कालका हाउसिंग बोर्ड में एक व्यक्ति ने अपने मकान की छत से छलांग लगा दी है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार वालों का कहना है कि उनका वसंत विहार में एक प्लाट के लिए करीब 3 लाख रुपए ब्याना को लेकर कुछ विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह परेशान थे। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि मैनेजर रविशंकर पिछले कुछ समय से परेशान थे। उनके व्यवहार में भी बदलाव आ गया था।

बुधवार को घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि रवि शंकर छत पर गए और साथ के मकान नंबर 315 में कूद गए। चीख पुकार सुनकर लोग एकत्रित हो गए। किसी तरह मकान का दरवाजा खोला गया। मकान के पीछे आंगन में रवि शंकर का शव लहूलुहान पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें