फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के दौरान की फायरिंग, दो अरेस्ट

Wed, 12 Oct 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
इन्हीं शस्त्रों से की गई थी फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के संकट मोचन पार्क में मंगलवार सुबह शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जबकि असलहों का  प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल ने कराया था।
विज्ञापन


कटघर पुलिस ने चार नामजद समेत 14 लोगों के खिलाफ केस दर्जकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार असलहे भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

मंगलवार सुबह विजय नगर स्थित संकेट मोचन पार्क में दशहरे पर बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। पूजन के दौरान जमकर फायरिंग की गई। इस घटना से कालोनी में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों के जुटने पर लोग असलहों को प्रदर्शन कर मौके से निकल लिए। शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग किए जाने की भनक लगने पर एसएसपी नितिन तिवारी ने कटघर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए।

कटघर पुलिस ने लाजपत नगर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार की तहरीर पर अनिल कुमार सिंह पुत्र देवेंद्र पाल सिंह निवासी गोविंद नगर, राम कृपाल पांडे पुत्र परम हंस पांडे निवासी शिव मंदिर गोविंद नगर थाना कटघर, सुशील कुमार शर्मा पुत्र स्व छोटे लाल निवासी गोविंद, रोहन सक्सेना निवासी गोविंद नगर और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया।

एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि अनिल कुमार सिंह और राम कृपाल पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार असलहे बरामद किए हैं। जिसमें दो रिवाल्वर व दो बंदूकें हैं। इसके अलावा कारतूस की बरामद किए हैं। वहीं शस्त्र पूजन में फायरिंग करने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।  शस्त्र पूजन में फायरिंग करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। जबकि चार असलहे भी बरामद कर लिए। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जबकि लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। 
विज्ञापन

नितिन तिवारी, एसएसपी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें