फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, फोटो ग्राफर की मौत

Sat, 12 Mar 2016 03:47 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
डिलारी थानाक्षेत्र के मलकपुर गांव में शादी समारोह में की गई हर्ष फायरिंग में फोटो ग्राफर की मौत हो गई। इस हादसे में शादी समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। खून से लथपथ फोटो ग्राफर को दूल्हे के परिजन कार से निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। डिलारी थानाक्षेत्र के मलकपुर निवासी सुभाष सिंह के बेटे अंकित कुमार की शादी कांठ की युवती से तय हुई थी। शुक्रवार को अंकित की बारात कांठ जा रही थी। घर के बाहर घुड़ चढ़त की रस्म चल रही थी।

बैंड बाजे पर लोग डांस कर रहे थे। जबकि ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के राइभूड़ गांव निवासी राजू सैनी पुत्र गेंदा सैनी फोटो बना रहा था। इसी दौरान अंकित के परिजनों और रिश्तेदरों ने तमंचे और बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें फोटो चींख रहे फोटोग्राफर राजू सैनी को गोली लग गई।
विज्ञापन


जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही गिर गया। इस घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। कुछ लोग राजू सैनी को कार मेें डालकर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे घोषित कर दिया। दूल्हे के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस घटना को दबाने की कोशिश की और राजू सैनी की लाश को कार में डालकर घूमते रहे।

लेकिन कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। खबर मिलने पर पुलिस दूल्हे के घर पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती की को परिजनों ने लाश पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और  दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जबकि फायरिंग करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करर लिया। खबर मिलने पर राजू सैनी के परिजन भी आ गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें