फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के साथ मिलकर पुलिस कसेगी धंधेबाजों पर शिकंजा

Sat, 11 Nov 2017 01:01 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police meeting - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद की आबोहवा को प्रदूषित करने में लगे ई-कचरा के धंधेबाजों पर पुलिस ने शिकंजा कसने का योजना तैयार कर ली है। अब ऐसे धंधेबाजों को पकड़ने के  लिए पुलिस स्थानीय लोगों की मदद लेगी। इसके अलावा रामगंगा नदी किनारे पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी, ताकि जिले में ई-कचरा को न जलाया जा सके।
विज्ञापन



ई-कचरा के धंधेबाजों के देहात क्षेत्र में सक्रिय होेने की शिकायतें मिलने पर पुलिस ने उन पर शिकंजा कसा है। इसी क्रम में बुधवार रात को एक ट्रक ई-कचरा भोजपुर क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला है, जो ई-कचरा का धंधा लंबे समय से कर रहा है।

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है। इसके अलावा ई-कचरा को देहात क्षेत्र में जलाने से रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके  लिए स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है। मुखबिर तंत्र को भी धंधेबाजों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


धुंध का फायदा उठा सकते हैं धंधेबाज
मुरादाबाद। दरअसल, इन दिनों धुंध का फायदा उठाकर धंधेबाज ई-कचरा जलाने का कार्य कर सकते हैं। धुंध की वजह से पुलिस को इसकी जानकारी मिलने में मुश्किल हो सकती है, इसके लिए स्थानीय लोगों से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें