पश्चिम बंगाल से तस्करी कर गांजा लेकर आ रही दो बहनाें को जीआरपी ने गुरुवार को मुरदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनों के पास से जीआरपी ने बारह किग्रा छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। बाद में चालान कर दोनों को जेल भेज दिया।
जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ढिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस तस्करी कर गांजा लाया जा रहा है। जिसपर जीआरपी की टीम प्लेटफार्म पर तलाशी शुरू कर दी। गुरुवार दोपहर में राजधानी एक्सप्रेस मुरादाबाद पहुंची। ट्रेन के जाने के बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर दो युवतियां संदिग्ध लगी।
जिसपर जीआरपी ने उनके बैगों की तलाशी ली। तलाशी में दोनों के बैग से बारह किग्रा छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। युवतियों की पहचान सगी बहनें मीना सरकार और गंगा सरकार निवासी न्यू जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।
पूछताछ में बहनों ने बताया कि वह बंगाल से गांजा लेकर गाजियाबाद जा रही थी। मुरादाबाद में ट्रेन बदलनी थी। प्रभारी इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज कुमार पंत ने बताया कि दोनों सगी बहन है। उनके पास से बरामद बारह किग्रा छह सौ ग्राम गांजे की कीमत दो लाख रुपये बताई जारी है। चालान कर दोनों को जेल भेज दिया गया।