फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनाठेर में दलित किशोरी का अपहरण

Thu, 11 Aug 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनाठेर में घर से जरूरी के लिए जंगल में गई 14 वर्षीय दलित बालिका का बहला फुसला कर अपहरण कर लिया गया। घटना से पीड़ित परिवार में खलबली मची है। पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


मैनाठेर थाना क्षेत्र के सीमांत एक गांव में बीती आठ जुलाई की सुबह एक ग्रामीण की नाबालिग बेटी खेत में जरूरी काम से गई थी। आरोप है कि वहां पहले से ही मौजूद रमेश और उसका साथी मनोज बालिका को बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठकर ले गए। वहीं अगवा कराने में बालिका के पिता ने गांव के ही रनवीर पर अहम भूमिका निभाने का आरोप लगाया है।

बताया गया कि पीड़ित परिवार ने बेटी को वापस देने की गुहार मुख्य आरोपी के परिजनों से लगाई। तब वह बालिका को वापस करने का आश्वासन देते रहे। लेकिन दो दिन बाद उसे वापस देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद अगवा बालिका के पिता ने मैनाठेर पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रमेश समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित दलित है इसलिए आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। मैनाठेर कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि बुधवार को दर्ज हुए इस मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें