फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने किशोरी को किया अगवा

Fri, 19 Aug 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चक्कर की मिलक से गुरुवार दोपहर बाइक सवारों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग जुटेे तो आरोपी तमंचा लहराते हुए बाइकों को दौड़ाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। लेकिन तब बाइक सवार फरार हो चुके थे। पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


घटना चक्कर की मिलक पुराना आरटीओ दफ्तर के पास की है। यहां रहने वाले एक परिवार की किशोरी का रिश्ता तय करने के लिए उसके परिजन बाजपुर गए थे। जबकि सोलह वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी।

इसी बीच पड़ोस में रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और उसने किशोरी को चीख कर अपनी बाइक पर बैठा लिया। किशोरी की भाभी व अन्य महिलाओं ने विरोध किया तो युवक के साथ आए अन्य युवकों ने तमंचे निकाल लिए। इसके बाद महिलाएं डर गई।
विज्ञापन


इसी बीच आरोपी बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद किशोरी की मां ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि किशोरी शाम को वापस लौट आई है। उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें