फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास हिंदू कालेज के प्रोफेसर पर हमला 

Sun, 20 Mar 2016 03:40 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांच परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल पकड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू कालेज में नकल रोकने को लेकर हो रही सख्ती का खामियाजा एक एसोसिएट प्रोफेसर को भुगतना पड़ गया। कुछ अज्ञात लोगों ने बुधबाजार पुलिस चौकी के पास उन पर हमला कर दिया। सरेराह उनपर डंडे बरसाए गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह प्रोफेसर को बचाया।
विज्ञापन


प्रोफेसर का कहना है कि पिछले दिनों एक छात्र नेता को नकल करते पकड़ा था। ये हमला उसी का रिएक्शन है। प्रोफेसर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में हिंदू कालेज के एसोसिएट प्रोफसर अविनाश चंद्र की ड्यूटी सुबह की पाली में है।

शनिवार को सुबह करीब सवा छह बजे वे कालेज पहुंचने के लिए बुध बाजार से होकर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस चौकी के नजदीक चार-पांच युवकों ने उन्हें रोक लिया। पहले गाली गलौज की गई फिर युवकों ने डंडों से प्रोफेसर को पीटा।
विज्ञापन


बाजार से गुजर रहे लोगों जब उन्हें बचाने के लिए आए तो युवक भाग निकले। घटना के बाद डा. अविनाश कालेज पहुंचे और प्राचार्य को घटना की जानकारी दी। पूरा मामला नकल रोकने के बरती गई सख्ती को लेकर बताया जा रहा है। 
  मुझ पर हमला करने वाले युवकों ने पहले गालीगलौज की। वे कह रहे थे कि कालेज में मेरे भाई के साथ मारपीट करता है। तुझे इसका सबक सिखाएंगे। लोगों की मदद से मैं बच पाया। हमला पिछले दिनों छात्र नेता को नकल करते हुए पकड़े जाने और उसका सहयोग कर रहे लिपिक पर कार्रवाई करने को लेकर हुआ है। 
- डा. अविनाश चंद्र    डा. अविनाश चंद्र पर हमले की पुलिस को सूचना दे दी गई है। कालेज प्रशासन शिक्षकों के साथ खड़ा होगा। इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं। जिला और पुलिस प्रशासन से सहयोग के साथ ही हमला करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। 
विज्ञापन

- डा. आरके गुप्ता, प्राचार्य 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें