फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को फंसाने के लिए खोले रखे थे प्रोडक्शन हाउस

Sat, 03 Sep 2016 10:53 AM IST
उमेश शर्मा/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : demo
विज्ञापन
 नेपाल और देश की पांच हजार से अधिक लड़कियों को दिल्ली में जीबी रोड के कोठों पर नीलाम कर चुके उझारी के आफाक बाकरी ने लड़कियों को फंसाने के लिए देशभर में 200 से अधिक फिल्म प्रोडक्शन हाउस खोल रखे थे। मॉडल और एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली लड़कियां आफाक का साफ्ट टारगेट होती थीं। ऑडिशन के बहाने वह लड़कियों को दिल्ली तक बुला लेता था और फिर शार्टकट से हीरोइन बनने के फेर में फंसी लड़कियों के कदम धीमे - धीमे जीबी रोड के कोठों पर जाकर ही थमते थे।
विज्ञापन


आफाक बाकरी ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने उगला है कि उसने अपने एजेंट्स के जरिए मुरादाबाद समेत पूरे देश में फिल्म प्रोडक्शन हाउस खोल रखे थे। प्रोडक्शन हाउस को वह लड़कियों के फ्रेश रिक्रूटमेंट के लिए इस्तेमाल करता था। बाकरी ने उगला है कि मुरादाबाद में असालतपुरा, दीवान का बाजार समेत कई इलाकों में उसने दस से अधिक प्रोडक्शन हाउस खोल रखे थे। आफाक ने पुलिस को बताया है कि वह फिल्मी दुनिया के छोटे- मोटे कलाकारों को कुछ रकम देकर अपने प्रोडक्शन हाउसों पर एक- दो प्रोग्राम में बुला लेता था। इसके अलावा वह कुछ डायरेक्टरों के साथ फोटो खिंचाकर अपने प्रोडक्शन हाउस के आफिसों व विज्ञापनों में उनका इस्तेमाल करता था।

आफाक अपने प्रोडक्शन हाउसों की ओर से फिल्म, टीवी धारावाहिक और टीवी विज्ञापनों के लिए नए चेहरों की डिमांड करके विज्ञापन निकलवाता था। उसका फोकस शहर - कस्बों पर होता था। कई बार वह छोटी- मोटी फिल्मों की शूटिंग का ड्रामा भी करता था। लड़कियों को सब सच जैसा लगे इसके लिए आफाक ने अपने प्रोडक्शन हाउस के आफिस लग्जरी बनवा रखे थे और ऑडिशन के बहाने वह लड़कियों को अपने नेटवर्क तक खींच लेता था। फोटो शूट के बहाने आफाक अपने प्रोडक्शन हाउस के स्टूडियो में लगे खुफिया कैमरों की मदद से लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो क्लिप बना लेता था। इसके बाद लड़कियों को सेक्स की मंडी में काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। आफाक ने पुलिस के सामने उगला है कि मुरादाबाद की भी ऐसी कई लड़कियां है जो एक्ट्रेस बनने की चाह में उसके जाल में फंस चुकी हैं।
विज्ञापन


आफाक के कॉल नेटवर्क में फंसी कई छात्राएं
 बीवी सायरा बेगम के साथ मिलकर सेक्स की मंडी को संचालित कर रहे आफाक बाकरी ने पुलिस को बताया है कि सीधे- सीधे उसके कोठों पर काम करने वाली लड़कियों के अलावा उसके पास हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल्स का एक पूरा नेटवर्क है। जिसमें शहर- कस्बों की कई छात्राएं और मॉडल बनने की चाहत रखने वाली लड़कियां शामिल हैं। आफाक ने पुलिस को बताया है कि  वह फ्रेश रिक्रूटमेंट को वह समझाता है कि टीवी में रोल पाने के लिए थोड़ा समझौता करना पड़ेगा। इसी बहाने वह लड़कियों को ग्राहकों के पास भेजता है। ऑडिशन में बनाई अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल करके वह लड़कियों को मजबूर कर देता है कि वह उसकी कॉल पर ग्राहकों के पास तक पहुंचें। बदले में वह लड़कियों को पैसा भी देता है और लग्जरी लाइफ की लत लगा देता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें