फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: डकैतों ने किसान के घर पर बोला धावा, दो घंटे तक की लूटपाट

Mon, 03 Dec 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

डकैतों ने कुंदरकी के गांव शेखूपुर में किसान के घर को निशाना बनाया है। शनिवार रात करीब एक बजे पांच से अधिक हथियारबंद डकैतों ने किसान के घर धावा बोल दिया। डकैतों ने महिलाओं के सिर पर तमंचे सटाकर गोली मारने की धमकी देते हुए करीब दो घंटा तक लूटपाट की। परिवार को हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद करने के बाद डकैत फरार हो गए। डकैतों के जाने के बाद भी पूरा परिवार खौफजदा है। पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया लेकिन डकैतों का सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर में किसान दयानंद के मकान में रात करीब एक बजे डकैतों ने धावा बोला। घर में घुसते ही डकैतों ने दयानंद को गन प्वाइंट पर ले लिया। उसके बाद किसान के मैकेनिक बेटे सौरभ को कब्जे में लेकर दुपट्टे से हाथ पैर बांधने के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद किसान की पत्नी ओमवती और पुत्रवधू नीरज कुमारी के सिर पर तमंचे सटाकर लूटपाट शुरू कर दी। डकैतों ने धमकाया कि जरा भी आवाज हुई तो दोनों महिलाओं को गोली मार देंगे। परिवार के मुताबिक डकैतों ने अलमारी में रखे 20500 रुपये, दो जोड़े सोने के कुंडल, अगूंठी, सवा किलो चांदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया। करीब दो घंटे तक डकैत घर में रहे। इस दौरान पूरा परिवार खौफ से कांपता रहा। डकैतों को परिवार के सभी सदस्यों और पड़ोसियों के नाम भी पता थे।

डकैतों के जाने के बाद तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिवार ने डॉयल 100 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर बाद हरकत में आई कुंदरकी और मैनाठेर थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर डकैतों की तलाश की। लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। रविवार दोपहर एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। मैकेनिक सौरभ ने बताया कि बदमाशों में से एक बदमाश के मुंह पर ढाटा बंधा था। लूटपाट करने के बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए डकैत जंगल की ओर से फरार हो गए। पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें