फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लूट कर ट्रेन से धक्का दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रायबरेली से हरिद्वार जा रहे एक युवक से ट्रेन में रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे ट्रेेन से नीचे फेंक दे दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। ट्रैक किनारे लहूलुहान अवस्था में मिले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां होश में आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

रायबरेली के बसरवा निवासी राज कुमार हरिद्वार में चने और मूंगफली का ठेला लगाता है। राज कुमार दीपावली पर अपने घर गया था। राज कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को ट्रेन में बैठकर हरिद्वार जा रहा था। ट्रेन में बहुत भीड़ थी। वह गेट के पास ही बैठ गया। यहां दो अन्य युवक भी बैठे थे। वह कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। उन्होंने राज कुमार को भी कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद उसकी आंखें बंद होने लगी। उसकी आंखों के आगे अंधेरा छाने लगा। युवक का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसकी जेब से रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद उसे धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद होश आया तो खुद को जिला अस्पताल में पाया। जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलेगी केस दर्ज किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें