फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपसभापति से बुजुर्ग महिलाओं ने लगाई रिहाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विधान मंडल की उप समिति की उपसभापति डा. संगीता बलवंत ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद महिलाओं से बातचीत की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा तो बुजुर्ग महिलाओं ने उनसे अपनी रिहाई की गुहार लगाई। महिलाओं ने बताया कि उनकी लंबी उम्र जेल में ही कट गई है, अनुरोध करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी सजा कम कराई जाए। उप सभापति ने उनकोे मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

जेल में बुजुर्ग महिलाओं के अलावा अन्य महिलाओं से भी उपसभापति ने बात की और उनसे परेशानियों के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने जेल में महिला बंदियों को परोसे जाने वाले खाने के बारे में पता किया। खुद जाकर खाने की गुणवत्ता चेक की। बृहस्पतिवार को अरहर की दाल, अरबी की सब्जी, रोटी ओर चावल जेल में बनाया गया था। जिसकी गुणवत्ता ठीक मिली तो उन्होंने महिला बंदियों से पूछा कि रोजाना ऐसा ही खाना मिलता है क्या? सूत्रों ने बताया कि इस पर महिला बंदियों ने कहा कि हां खाना रोजाना ही ठीक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें