फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने ई-रिक् शा लूटकर किशोर को फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला की मियां कालोनी से सोमवार दोपहर को ई-रिक्शा के साथ लापता हुआ एक किशोर मंगलवार दोपहर लाकड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में बेसुध हालत में मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार वालों का आरोप है कि जहरखुरानी गिरोह ने किशोर को जहरीला पदार्थ खिलाया। किशोर को बेसुध होने पर फेंक दिया और ई-रिक्शा लूटकर ले गए हैं।
विज्ञापन

मियां कालोनी में रहने वाले मो. नासिर ई-रिक्शा चलाते हैं। वह सोमवार दोपहर को खाना खाने के लिए घर गए थे। इस दौरान ही उनका ई-रिक्शा लेकर तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा कैफ (14) कहीं निकल गया। उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। परिवार वाले कैफ की तलाश में जुट गए। देर रात पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन कैफ का पता नहीं चला। मंगलवार सुबह कैफ की दोबारा तलाश की गई तो वह लाकड़ी रोड पर पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों मं पड़ा मिला। पीआरवी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांधी नगर स्थित अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि किशोर बेसुध है, होश में आने पर उसके बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें