फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस टीचर ने झांसा देकर छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में डांस टीचर ने एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब उससे शादी के लिए कहा तो वह उसे धमकाने लगा और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने यूपी 100 पर कॉल कर पुुलिस बुला ली। पलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। यहां आरोपी ने चौबीस घंटे की मोहलत मांगी हैं।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा सिविल लाइंस क्षेत्र में रहती है। उसने शुक्रवार सुबह यूपी 100 पर कॉल की। जिसमें बताया कि उसके साथ डांस टीचर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। यहां पीड़िता भी अपने पिता के साथ पहुंच गई। आरोपी के परिजन भी थाने आ गए थे। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के घर डांस सीखने जाती थी। यहां टीचर से उसके प्रेम संबंध हो गए। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थाने में दोनों पक्षों में वार्ता हुई। आरोपी शादी के लिए राजी हो गया है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि छात्रा ने पीड़िता ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है। उसने चौबीस घंटे का वक्त मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें