फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच एजेंसियों ने मोबाइल की दुकानों पर मारे छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अमरोहा से सटे पाकबड़ा थानाक्षेत्र के डींगरपुर में बृहस्पतिवार शाम को जांच एजेंसियाें ने मोबाइल की दुकानों पर छापामारी की । इस दौरान वहां पर कई दुकानदारों से ग्राहक बनकर सिम खरीदने की कोशिश की गई, वह भी बिना किसी पहचान पत्र के लेकिन दुकानदारों ने बिना पहचान पत्र के सिम देने से मना किया। एजेंसी की टीम ने सिम खरीदने के बहाने दुकानदारों के बारे में जानकारी की गई और वहां आने वाले ग्राहकों का पता किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शाम को जांच एजेंसी के सदस्य दो - दो की संख्या में पाकबड़ा में डींगरपुर तिराहा के पास मार्केट में पहुंचे। वहां पर चार दुकानों में जाकर उन्होंने बिना आईडी के सिम मांगे। इसके बदले में पांच सौ से एक हजार रुपये तक का लालच भी दुकानदारों को दिया गया। इसके बाद जांच एजेंसी के सदस्य हीबा मार्केट में पहुंचे। इस मार्केट को मोबाइल मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर भी कई दुकानों से बिना आईडी प्रूफ के सिम खरीदने की कोशिश की गई, एक दुकानदार को सैंट्रो कार में बैठाकर पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सदस्य अपने साथ ले गए, जिसे करीब एक घंटे बाद छोड़ दिया गया है। जांच एजेंसी के सदस्यों ने जिस दुकानदार को पूछताछ के बाद छोड़ा है, उसे किसी भी तरह की जानकारी दूसरे लोगों से साझा करने से इंकार किया गया है। जिस वजह से दुकानदार ने यह नहीं बताया कि उसे किस एजेंसी के सदस्य पूछताछ के लिए उठाकर ले गए थे, उसे कहां पर रखा और क्या सवाल जवाब किए गए। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भनक तक लगने से इंकार किया है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मोबाइल की दुकानों में किस जांच एजेंसी ने छापामारी की है, इसकी जानकारी नहीं है। न ही स्थानीय पुलिस से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने एनआईए जो किसी ने इंटेलीजेंस टीम का लिया नाम
मुरादाबाद। अमरोहा में हाल ही में संदिग्ध आतंकियों के पकडे़ जाने के बाद एनआईए और एटीएस की टीमें लगातार मंडल में अलग अलग जगहों में डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान कई जगह पर छापेमारी की गई, रिमांड पर लिए गए संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद उनके मददगारों का भी पता किया गया। बृहस्पतिवार को पाकबड़ा में मोबाइल की दुकानों में छापामारी हुई तब भी लोगों को लगा कि हो सकता है कि एनआईए या एटीएस ने ही छापामारी की हो, मुमकिन है कि अमरोहा से समीप का क्षेत्र होने के कारण संदिग्ध आतंकियों ने यहां से बिना आईडी के सिम कार्ड खरीदे हों हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर कुछ लोग ये भी संभावना जता रहे कि इंटेलीजेंसी यूनिट या एसओजी की टीम ने मोबाइल की दुकानों में छापेमारी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें