फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से टकराई कार, इंस्पेक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मिलक खदाना डकैती कांड में कांबिंग से लौट रहे मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना बुधवार तड़के हादसे में घायल हो गए। कोहरे की वजह से उनकी कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में इंस्पेक्टर के सिर और नाक में गंभीर चोट आई हैं। उन्हें साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार तड़के करीब पांच बजे का है। डकैतों की तलाश में कांबिंग से लौटते समय इंस्पेक्टर मझोला अपनी निजी कार में सवार थे। सिपाही अंकुल कार चला रहा था। शाहपुर मार्ग पर जैसे ही मोड़ आया कोहरा होने की वजह से कार सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से कार टकरा गई। हादसे में इंस्पेक्टर विकास सक्सेना के सिर, माथे और नाक में चोट आई हैं। पीछे से आ रही सरकारी गाड़ी में सवार पुलिस कर्मियों ने इंस्पेक्टर को कार से निकालकर साईं अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी जे रविन्दर गौड इंस्पेक्टर को देखने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें