फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दादा की मौत, पोते गंभीर घायल -Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मुरादाबाद- अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कुंदरकी क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार मिनी बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दादा की मौत हो गई। उनके दो पोते जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके से भागी बस को कुंदरकी पुलिस ने पकड़ लिया है, चालक बस छोड़कर भाग गया है।
हुसैनपुर छिरावली गांव में रहने वाले जयपाल अपने पोते जयपाल ओर सतीश के साथ कुंदरकी की तरफ जा ईट भट्ठे पर ईट का दाम तय करने के लिए जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह मंगलवार दोपहर मरैला तिराहे के पास पहुंचे कि तभी तेज रफ्तार मिनी बस ने उनको टक्कर मार दी। बाइक और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर करीब दस मीटर तक घिसटते हुए गए। तीनों गंभीर जख्मी हो गए। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। करीब आध घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर भगवान दास (62) की मौत हो गई। आकस्मिक हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। एसएचओ कुंदरकी संजय धीर ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘घटनास्थल की तहसील बताओ, नहीं तो एंबुलेंस नहीं भेजेंगे हम’
मुरादाबाद। हादसे के बाद आधे घंटे तक जख्मी लोग सड़क पर इलाज के लिए तड़पते रहे। सूचना 108 नंबर पर दी गई। 108 नंबर पर फोन उठाने वाले व्यक्ति ने राहगीर से घटनास्थल पूछा, जिला पूछा और फिर तहसील पूछने लगे। राहगीर ने बताया कि उसे तहसील के बारे में जानकारी नहीं है, कुंदरकी थाने के पास यह हादसा हुआ है। तीनों को उपचार की जरूरत है लेकिन उक्त व्यक्ति ने कहा कि राहगीरों से तहसील पूछकर बताओ तब जाकर हम एंबुलेंस भेजेंगे। ऐसे में फोन काट दिया गया और एसएचओ कुंदरकी को सूचना दी गई, जिसके बाद वहां पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। अगर समय पर भगवान दास को उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। इसके अलावा राहगीरों ने बताया कि मिनी बस के आगे ‘नॉन स्टाप’ का बोर्ड लगा होता है, इसके बाद वह तेज रफ्तार में हाईवे से गुजरती है। ऐसे में पहले भी हादसे हो चुके हैं, बसों की रफ्तार पर अंकुश नहीं है। जिस वजह से आए दिन लोगों की जान जा रही है। हादसे के बाद बस चालक रुकते तक नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें