फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कपूर कंपनी पुल के पास शनिवार रात संदिग्ध हालत में ट्रेन से क टकर युवक की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। यह आरोप प्रेमिका और तीन अज्ञात लोगों पर है। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, हालांकि पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।
शनिवार देर रात ट्रेन की चपेट में आया युवक हनुमान नगर निवासी सागर रोहेला (22) था। वह आइडिया कंपनी में बतौर कैब अपनी कार चलाता था। परिवार वालों ने बताया कि उसके एक युवती से प्रेम संबंध थे। युवती से वह शादी करना चाहता था और युवती के परिवार वालों से बात भी हुई थी। दिसंबर में दोनों ने शादी की योजना तैयार की थी। आरोप है कि रात को नौ बजे सागर घर से निकला, वह प्रेमिका से मिलने के लिए कपूर कंपनी पुल के पास गया था। संदिग्ध हालत में रात को ट्रेेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। प्रेमिका ने सागर के भाई को कॉल कर बताया था कि सागर उससे मिलने कपूर कंपनी के पास आया था, जहां से वह अचानक कहीं चला गया है। वह अकेली वहां पर है। सागर का भाई उसकी प्रेमिका को घर छोड़ आया था। रात को सागर की तलाश करते हुए वह लोग कपूर कंपनी रेलवे ट्रैक के पास पहुंचेे। वहां पर रेलवे ट्रैक के किनारे सागर का शव दो हिस्सों में पड़ा था। कुछ दूरी पर उसकी प्रेमिका की चप्पल भी पड़ी थी। सागर के भाई विक्की का आरोप है कि प्रेमिका ने तीन साथियों के साथ मिलकर सागर को ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हुई है। परिवार वालों का कहना है कि यह हत्या का मामला है, हादसे का नहीं। परिवार वालों को शक है कि प्रेमिका शादी नहीं करना चाहती थी, सागर शादी की जिद पर अड़ा तो उसे मार डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें