फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील मैसेज कर युवती को फोन पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने और धमकी भरे फोन करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी फोटो भी अपलोड की है। युवती की शिकायत पर वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती ने दो साल पहले दुराचार का एक मुकदमा क्लेमेंटटाउन थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने आशंका जताई है कि वही युवक अब युवती को डरा-धमका रहा है।
युवती का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर इंटरनेट के माध्यम से कॉल कर अज्ञात युवक ने अश्लील शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। युवती के मोबाइल में कॉल रिकॉर्ड हो गई। इसके आधार पर युवती ने पुलिस को शिकायत की। एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि पुलिस ने कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती ने वर्ष 2016 में क्लेमेंटटाउन थाना में एक युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में आरोपी युवक अक्तूबर 2017 से जमानत पर है। आशंका है कि युवती को धमकाने वाला भी यही युवक हो सकता है। हालांकि, जिस नंबर से कॉल आई है, वह इंटरनेट नंबर है। लिहाजा इसे ट्रेस करने में सफलता नहीं मिल पाई है। खंडूरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें