फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन के रामगंगा विहार में स्थित कीबी कैफे एंड रेस्टोरेंट में चोरी छिपे हुक्का बार चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात छापामारी की। मौके पर हुक्का और तंबाकू के पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट मालिक के बेटे और एक होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रचित सक्सेना निवासी चंदननगर और रेस्टोरेंट कर्मचारी निवासी रेलवे हरथला कालोनी है। रचित सक्सेना रेस्टोरेंट के मालिक का बेटा है। दोनों आरोपियाें के खिलाफ सिगरेट एंव अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों को थाने से ही जमानत दे दी गई है। मौके पर पुलिस को हुक्के का सेवन करते हुए ग्राहक नहीं मिले थे। हालांकि, इंस्पेक्टर ने बताया कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। इस रेस्टोरेंट में छात्र-छात्राओं का भी आना जाना था। शिकायतकर्ता का आरोप था कि रेस्टोरेंट के अंदर छात्रों को भी हुक्का पिलाया जाता था, जिससे उन्हें नशे की लत लग रही थी। हालांकि, पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि हुक्के का सेवन छात्रों को नहीं करने दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें