मुसाफिर बनकर ट्रेनों में वारदात करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी ने इनके कब्जे से छह मोबाइल और सात एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जीआरपी ने केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि पिछले दिनों ट्रेनों में चोरी की घटनाएं हुई थी। सामने आया था कि इस गिरोह मुसाफिर बनकर ट्रेनों में घटनाएं कर रहे हैं। गुरुवार को जीआरपी ने स्टेशन से चार संदिग्ध लोगों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की तो कई कई घटनाओं का खुलासा हो गया। पकड़े गए आरोपी फारूख निवासी हापुड़, शाजू निवासी गंज रामपुर और कार्तिक व पंकज देहरी गांव निवासी हैं। इनके कब्जे से छह मोबाइल और सात एटीएम बरामद किए हैं। दून एक्सप्रेस में आरोपियों को घटनाओं को अंजाम दिया था।