फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। घर में अकेली किशोरी का अपहरण कर ले जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शहजाद नगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण का आरोप है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ बरेली गया था। उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पास के ही रहने वाला युवक उसका अपहरण कर ले गया। बाद में परिवार के लोग जब वापस आए तो बेटी को घर से गायब देखकर होश उड़ गए। उसके बाद आसपास तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका ।बाद में पीड़ित थाने पहुंच गए जहां पुलिस को सारा वाकया बताया। बाद में इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही है, लेकिन किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। शहजाद नगर प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें