फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों का करोड़ो रुपया लेकर चिटफंड कंपनी फरार, याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पांच संचालकों के खिलाफ दिए रिपोर्ट दर्ज करने क

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर फ रार हुई चिट फंड कंपनी के पांच संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश कोर्ट ने कोतवाली ठाकुरद्वारा के प्रभारी को दिए हैं। कोतवाली के गांव रतुपूरा निवासी ब्रहमपाल सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उत्तराखंड के थाना बाजपुर के गांव हरीपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह, रामपुर के विलासपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार शर्मा, ठाकुरद्वारा के मोहल्ला बंजारा निवासी अनिल सागर, थाना डिलारी के गांव रहटामाफी निवासी संजीव कुमार सक्सेना और उत्तराखंड के गदरपूर के वार्ड-4 निवासी शशि भूषण शर्मा ने ठाकुरद्वारा में कार्यालय खोला था।
विज्ञापन

इनके पांचों संचालकों ने जनता का रुपये जमा करने के लिए भारी कमीशन और बहुत कम समय में धन को एफ डी द्वारा दोगुना करने का झांसा देकर अपने एजेंट नियुक्त किए। जिसमें ब्रह्मपाल सिंह को भी एजेंट नियुक्त किया गया। ब्रह्मपाल सिंह का कहना है कि कंपनी के पांचों संचालक रातों-रात कार्यालय में ताला लटकाकर अपना सामान समेट कर और जनता का करोड़ों रुपये लेकर भाग हो गए। बह्मपाल सिंह का कहना है कि कंपनी के संचालकों कें खिलाफ कार्रवाई के लिए उसने पुलिस और अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें