फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की दावत में बुलाकर किसान की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बेटे के जन्मदिन की दावत में बुलाकर एक किसान की हत्या कर देने का आरोप है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर दंपती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला कृष्णावती ने बताया कि वह मैनाठेर के रनियाठेर की रहने वाली है। उसके देवर इमरतपाल सिंह (50) के नाम तीन बीघा जमीन थी, जिनमें से दो बीघा जमीन का बैनामा उन्हाेंने गांव के ही सरजू के नाम कर दिया था। जमीन का 1.40 लाख रुपये उनको मिला था, जिसमें से 75 हजार रुपये उनके पास थे। 30 नवंबर 3017 को गांव के ही धर्मेंद्र और उनकी पत्नी बाला देवी ने अपने बेटे का जन्मदिन बताकर इमरतपाल को घर पर भोजन के लिए बुलाया। आरोप है कि रात में धर्मेंद और उनकी पत्नी ने इमरतपाल को घर में शराब में जहर मिलाकर दे दिया है। उनकी जेब से 75 हजार रुपये निकाल लिए। दंपती के घर के बाहर इमरतपाल बेसुध हालत में मिले तो उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक दिसंबर 2017 को इमरतपाल की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस को सूचना दी गई लेकिन न तो शव का पोस्टमार्टम कराया गया और न ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद अदालत में अर्जी दी गई। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि धर्मेंद्र और उनकी पत्नी बाला देवी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें