फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मायके में रह रही एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर घर में घुसकर मारपीट करने और मिट्टी का तेल डालकर फांसी पर लटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

थाना देहली गेट प्रभारी को दी गई तहरीर में जेबा पुत्री कासिम निवासी एडीए कालोनी ने कहा है कि ढाई साल पहले उसकी शादी नगला मसानी में रहने वाले जावेद से हुई थी। उसके एक बेटी भी हुई।
विज्ञापन


शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी के चलते पिछले दिनों उसे घर से निकाल दिया गया। अब वह अपने मायके रह रही है।

शुक्रवार को उसके ससुराल वाले उसके मायके आए और बातचीत करने के बहाने घर में घुस आए। यहां पर उसके और उसके पति को पकड़ कर मारपीट की। साथ ही मिट्टी का तेल छिड़का और गर्दन में फंदा डाल दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी छोटी बहन आ गई और शोर मचा दिया। भीड़ इकट्ठी होने पर आरोपी भाग गए। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें