फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे ने मामा पर फेंका तेजाब

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में प्रापर्टी विवाद को लेकर चल रही रकम के लेनदेन में एक भांजे ने अपने मामा पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उनका चेहरा और बायां हाथ झुलस गया है। उपचार के लिए उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी भांजे के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कटघर के रहमत नगर में रहने वाले मसरूर (49) ने बताया कि गुईंया बाग में उनका एक मकान भांजे इमरान के साथ साझे में था, जिसे बेचकर भांजे के साथ ही साझे में उन्होंने रहमत नगर में मकान लिया है। इस मकान में इमरान अपने परिवार के साथ रहता है जबकि मसरूर अविवाहित है। मसरूर ने बताया कि अब भांजा उनको घर में नहीं जाने देता है, उसने मकान को अपना बताया है और उसकी कीमत के आधे डेढ़ लाख रुपये मसरूर को देने के लिए कहा था, जिसमें से 60 हजार रुपये वह दे चुका है। आरोप है कि बकाया 90 हजार रुपये मांगने के लिए रविवार की रात को जब मसरूर पहुंचे तो इमरान से कहासुनी हो गई। इमरान ने मामा पर तेजाब फेंक दिया है, जिससे वह झुलस गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मसरूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर अशोक ने बताया कि मसरूर के चेहर का करीब 80 फीसदी हिस्सा तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया है। तेजाब की वजह से आंख पर भी बुरा असर पड़ा है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी इमरान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वह घर से भागा हुआ है।

आपसी विवाद में तेजाब बन रहा हथियार
मुरादाबाद। आपसी विवाद में तेजाब को हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है, ये पहला मामला नहीं है जब इस तरह की घटना हुई है। इससे पहले नागफनी में एक महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया गया था, आरोप पड़ोस में रहन वाले युवक पर लगा था। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी बहन के ऊपर भी तेजाब फेंक दिया गया था, जिसमें आरोपी विवाहिता का पति और उसका ससुर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। विवाहिता का ससुराल पक्ष से विवाद हो गया था, उसने पुलिस से शिकायत की थी। जिसकी वजह से खफा ससुराल वालों ने एसिड अटैक की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें