फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दुल्हन के लौटी बारात, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शादी समारोह में हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को देखकर आरोप लगाया कि जिस लड़के से रिश्ता तय किया गया था, वह बदल दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच लंबी वार्ता। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

मूंढापांडे के एक गांव में असमोली के गांव रतनपुर से बारात आई थी। लड़की पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत- सत्कार किया। लेकिन निकाह होने से पहले ही लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने दूल्हे का चेहरा देखने के बाद कहा कि दूल्हा बदल दिया गया है। जिस लड़के को दिखाया गया था, दूल्हा वह नहीं है। दूल्हा बना बैठा युवक कोई दूसरा है। जबकि लड़के पक्ष के लोगों का कहना था कि जिस लड़के से रिश्ता तय किया गया था दूल्हा वही है। दोनों पक्षों के लोगों के बीच वार्ता हुई। लेकिन दूल्हा बदले जाने पर लड़की ने भी शादी से इंकार कर दिया। देर रात बारात को बैरंग लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें