क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
देहली गेट के कुंजलपुर इलाके की एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट और धमकाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया हुआ है। पीड़ित महिला के साथ दबंग आरोपियों ने शनिवार को मारपीट की थी। मारपीट के बाद पुलिस के पास जाने पर देख लेने की धमकी देते हुए भाग गए थे। पुलिस ने मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर में नामजद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी एक ही परिवार के हैं।
थाना पुलिस के अनुसार महिला की तहरीर पर उसके क्षेत्र के अर्जुन, हरीश, राजेश, सिद्धार्थ, ज्योति, कमलेश और रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करा मेडिकल परीक्षण कराया गया था। महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि आरोपी दबंग किस्म का है। आए दिन मारपीट करता है। इंस्पेक्टर देहली गेट के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।