फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड छात्रा का फेसबुक पर आपतिजनक फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली बीएड छात्रा का फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो वायरल किया गया है। आरोप है कि एक युवक ने रंजिश के कारण बीएड छात्रा की फोटो से छेड़खानी कर ये आपत्तिजनक फोटो तैयार की और उसे वायरल कर दिया, जिसे देखकर पीड़ित छात्रा सदमे में है।
बीएड छात्रा के भाई ने बृहस्पतिवार को एसपी देहात से मामले की शिकायत की। उसने बताया कि एक युवक ने उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो कंप्यूटर के जरिए तैयार किए हैं। उसके बाद इस फोटो को आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी पर भी अपलोड कर दिया। जिससे छात्रा को बदनाम किया जा सके। इस फोटो के वायरल होेने पर मामले की जानकारी मिली तो परिवार वालों ने छात्रा से पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि घर पर ही उसकी चुपके से फोटो खींची गई है और कंप्यूटर के जरिए उसको आपत्तिजनक बनाया गया है। एसपी देहात से छात्रा के भाई ने मांग की है कि वह जल्द ही इस फोटो को फेसबुक से हटवाएं और आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश मैनाठेर पुलिस को दें। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि इस मामले में मैनाठेर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। छात्रा की फोटो जल्द ही फेसबुक से हटवाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है, जिससे की फोटो को वायरल होने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की हरकत से छात्रा पढाई छोड़ घर में हुई कैद
मुरादाबाद। आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल होने के बाद छात्रा सदमे में है। उसका रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। उसके भाई ने बताया कि छात्रा पढ़ाई छोड़कर अब घर में कैद हो गई है, वह घर से बाहर निकलने में भी डर रही है। परिवार को डर लग रहा है कि सदमे में छात्रा कोई गलत कदम न उठा बैठे। एसपी ने छात्रा की देखरेख के लिए उसके भाई का कहा है और जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें