फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक् शा चोरी कर लोगों को बेरोजगार करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर पुलिस ने दिल्ली के एक हिस्ट्रीशीटर को ई-रिक्शा और बाइक चोरी के आरोप में कोहिनूर तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16 ई-रिक्शा और तीन बाइक बरामद की गई हैं। वह 25 से अधिक ई-रिक्शा चोरी कर लोगों को बेरोजगार कर चुका था।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सलीम उर्फ गुड्डू है। वह मझोला के जयंतीपुर का रहने वाला है। आरोप के खिलाफ दिल्ली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, मंगोलपुरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह दिल्ली से भागकर मुरादाबाद में आ गया था। आरोप है कि वह भाई आलिम और बेटे शाबू के साथ मिलकर वारदात करता था। शहर और देहात क्षेत्र के करीब 25 ई-रिक्शा चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकलेट छपवाकर बेच रहा था ई-रिक्शा
मुरादाबाद। आरोपी ने कटघर में ही एक गैराज बनाया था। जहां पर चोरी के ई-रिक्शा रखता था। इस गैराज में ही चोरी के ई-रिक्शा का रंग बदल दिया जाता था। आरोपी ने ई-रिक्शा की एक बुकलेट भी छपवाई थी, जिसके बाद ई-रिक्शा बेचने का कार्य किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें