फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में हादसे के बाद भड़के कांवडिए, हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे में शनिवार को आठ घंटे के अंदर दो बार कांवड़ियों के वाहनों की टक्कर अन्य वाहनों से हो गई। हादसे में दो कांवडिए जख्मी हो गए। इसके बाद भड़के कावंड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे में शनिवार को सुबह के वक्त एनएच-24 से गुजर रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली में पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दो कांवडिए जख्मी हो गए। इससे नाराज कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांवड़ियों को उपचार को लिए अस्पताल पहुंचाया। पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो कांवडियों ने हंगामा बंद किया। करीब 20 मिनट से हाईवे पर लगाया गया जाम खत्म कर दिया गया। इसके अलावा शाम को बाइक सवार ने दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसा हवाई पट्टी के पास हुआ, जिसके बाद कांवड़ियों ने दोबारा हंगामा किया हाईवे पर जाम लगा दिया। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें